रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। राज्य स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को विकासखंड खटीमा में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खटीमा की ओर से विकास खंड परिसर में निःशुल्क शिविर लगाया गया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में 124 लाभार्थियों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, फार्मेसी अधिकारी कंचन भारती, ललित मोहन तिवारी, डॉ. गजेंद्र सिंह और डॉ. कृतिका लोहनी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...