रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। संस्कार भारती की ओर से होटल आर्क में आयोजित ब्रज महोत्सव में द ऑक्सफोर्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता वाले इस आयोजन में ऑक्सफोर्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने कृष्ण भक्ति नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, नर्सरी के छात्र श्रेयांश भंडारी ने 'कृष्ण बनो' प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को दोहरी सफलता दिलाई। कृष्ण की भक्ति और लीलाओं पर आधारित विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भावपूर्ण अभिव्यक्ति, आकर्षक नृत्य और प्रभावी मंचीय प्रस्तुति के आधार पर निर्णायकों ने टीम को प्रथम स्थान प्रदान किया। नृत्य प्रस्तुति नृत्य शिक्षिका भूमि...