Rudrapur News: ब्यानधुरा मंदिर से निकली कलश यात्रा
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: खटीमा। कंजाबाग के श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में शुक्रवार से श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू होगा। इसके पूर्व गुरुवार को महिलाओं ने ब्यानधुरा मंदिर से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली। मंगलगीत गाते हुए महिलाओं ने उत्साह के साथ सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से आसपास का वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में महिला मंडली की प्रमुख शांति पांडेय, कमला मेलकानी, हेमा कन्याल, प्रिया खाती, तनुजा कन्याल, सावित्री बुंगला, मंजू सांमत, हेमा सनवाल, शोभा धामी, कविता चंद्र, विमला बोहरा, कृष्णा कापड़ी, भागीरथी कापड़ी, पुष्पा राठौर आदि महिलाएं शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अहियापुर: मां महारानी मंदिर के नव निर्माण को निकाली गई भव्य कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.