रुद्रपुर, सितम्बर 1 -- Rudrapur News: गूलरभोज, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से बौर और हरिपुरा जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार दोपहर जलस्तर वार्निंग लेवल 792 के करीब पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने एहतियातन बैराज के चारों गेट एक-एक फीट खोल दिए। बौर जलाशय से करीब 2700 क्यूसेक और हरिपुरा जलाशय से 500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बीते रविवार से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते बौर और भाखड़ा नदियों का पानी सीधे जलाशयों में पहुंचने लगा है। जलस्तर बढ़ने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने निगरानी बढ़ा दी। मंगलवार दोपहर जलस्तर वार्निंग लेवल के करीब पहुंचने के बाद विभाग ने तत्काल पानी की निकासी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बाढ़ के खतरे को देखते हुए तुतला भवानी धाम बंद सिंचाई विभाग के अवर ...