Rudrapur News: बॉक्सर कपिल को धामी ने किया सम्मानित
रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- Rudrapur News: खटीमा। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने आवास नगला तराई में सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि कपिल की इस उपलब्धि ने प्रदेश को ही नहीं, पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कपिल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। सम्मानित होने पर कपिल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- खटीमा में आदि रंगोत्सव के साथ जनजातीय संस्कृति और विकास पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.