Rudrapur News: बैठक में 150 से अधिक विकास प्रस्तावों और शिकायतों पर चर्चा
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सिसौना स्थित खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, जलभराव समेत विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े 150 से अधिक प्रस्ताव और शिकायतें सामने आईं। ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने कहा कि क्षेत्र की सभी 76 ग्राम पंचायतों का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। बैठक में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सीआर आर्या ने चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराए गए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्यों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान प्रधानों ने शौचालय, बिजली और पेंशन से संबंधित समस्याएं उठाईं, लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण उनका समाधान नहीं हो सका। इस पर ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.