Rudrapur News: बैठक में ब्लैक स्पॉट और अवैध कट बंद करने का निर्णय
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए अनधिकृत कट बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बरसात के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए क्षतिग्रस्त स्थानों का चिह्नीकरण कर बजट की मांग समय से भेजने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने सर्विस लेन पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई करने को भी कहा। पुलिस की ओर से चिह्नित 12 स्थानों पर कैमरे लगाने और 30 अन्य स्थानों पर एनओसी प्राप्त कर कैमरे लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.