Rudrapur News: बैंक मित्रों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक के जिलेभर के बैंक मित्रों की बैठक बुधवार को रुद्रपुर स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक शरद खंडेलवाल ने की। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक शरद खंडेलवाल ने कहा कि बैंक मित्र ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके माध्यम से आम लोगों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। इसलिए सभी बैंक मित्र जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। बैठक में मौजूद बैंक मित्रों ने समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.