रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा नगरपालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हाथापाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय नगर खेड़ा वार्ड नंबर 11 में प्रदर्शन किया। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ हाथापाई और अभद्रता की घटना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला फू...