Rudrapur News: बेसहारा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: खटीमा। तराई किसान सुधार समिति के महासचिव भगवान जोशी ने गांवों में घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशाला पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजा है। भगवान जोशी ने कहा कि चकरपुर और बिगराबाग क्षेत्र में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों से समस्या का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बेसहारा पशुओं को गांवों और सड़कों से नहीं हटाया गया तो तराई किसान सुधार समिति जनजागरण के माध्यम से आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गोशाला की क्षमता पर विधायक कापड़ी ने उठाए सवाल यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में आवारा गोवंशों का जमावडा, हादसे की आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.