रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। जिस बेटे को मां ने बुढ़ापे का सहारा बनने की उम्मीद में पाला-पोसा, उसे कफन में लिपटा देखकर वह बदहवास हो गई। मृतक की छोटी बहन, भाई और दादी के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गमगीन माहौल में स्थानीय श्मशान घाट पर पवन का अंतिम संस्कार किया गया।

घटनाक्रम बीते शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे टा-कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय पवन चौहान तीन दोस्तों के साथ शांतिपुरी स्थित गौला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 25 घंटे तक तलाश की।

शव की रिकवरी रविवार शाम पांच बजे उसका शव घटनास्थल से करीब चार किमी दूर बरामद हुआ, जिसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। सोमवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। वह...