रुद्रपुर, जुलाई 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र से एक 73 वर्षीय बुजुर्ग अचानक लापता हो गया। परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। आवास विकास निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 73 वर्षीय पिता सुरेश चंद्र तीन जुलाई की शाम घर से अचानक कहीं चले गए। काफी तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...