Rudrapur News: बीस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: किच्छा। गोवंश संरक्षण स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार शाम गोवंश संरक्षण स्क्वायड को सूचना मिली कि ग्राम सैजना में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस काट रहे हैं। सूचना पर स्क्वायड ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से नबी अहमद पुत्र मोहम्मद सईद निवासी ग्राम दरऊ और अली हसन पुत्र छोटे निवासी ग्राम सैजना को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.