Rudrapur News: बीपी पाठक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश ऑडिटर बने
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक महाधिवेशन में रुद्रपुर के बीपी पाठक को प्रदेश ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को नई टिहरी में आयोजित महाधिवेशन के दौरान महासंघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बीपी पाठक को प्रदेश ऑडिटर नियुक्त किया गया। बीपी पाठक वर्तमान में रुद्रपुर स्थित विकास भवन के जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में तैनात हैं। उनके प्रदेश ऑडिटर चुने जाने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.