रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विकाखंडवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए क्षेत्र पंचायतों का रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर के तहत अब क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में किसी भी पंचायत सदस्य के स्थान पर उसके परिवार के सदस्यों का बैठक कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा।डीएम ने बताया कि 25 जुलाई, 13 अक्तूबर 2026 व 20 जनवरी 2027 को विकासखंड सितारगंज में क्षेत्र पंचायत की बैठक होगी। सहायक निदेशक मत्स्य नोडल अधिकारी व कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। 29 जुलाई, 7 अक्तूबर और 5 जनवरी 2027 को रुद्रपुर की क्षेत्र पंचायत की बैठक होगी। मुख्य कृषि अधिकारी नोडल व जिला पर्यटन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। काशीपुर की क्षेत्र पंचायत बैठक 5...