Rudrapur News: बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों सहित 12 पर कार्यवाही
रुद्रपुर, अगस्त 2 -- Rudrapur News: काशीपुरl जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया l रविवार को मोहल्ला कटोराताल एवं बांसफोड़ान चौकी क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गठित पुलिस टीमों ने किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध लोगों का गहन सत्यापन किया गया। जांच में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत Rs.10-10 रूपये के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 8 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.