Rudrapur News: बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले पांच क्लीनिक
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को किच्छा में विभिन्न क्लीनिकों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे पांच क्लीनिकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। विभाग की कार्रवाई से क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा रहा। नोडल अधिकारी डा. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों का निरीक्षण कर नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं और निर्धारित मानकों की जांच की।
निरीक्षण विवरण निरीक्षण के दौरान गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा क्लीनिक, अर्चना क्लीनिक, राहुल क्लिनिक और मित्रा क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए। टीम ने क्लीनिकों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की। नोडल अधिकारी ने बताया कि निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.