Rudrapur News: बिना नंबर प्लेट की बाइक रोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। लोहियाहेड तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिसकर्मी ने बिना नंबर प्लेट की बाइक और हेलमेट नहीं पहनने पर युवकों को रोककर पूछताछ की थी। इसके बाद युवक पुलिसकर्मी से हाथापाई कर बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यातायात सेल रुद्रपुर में तैनात दिनेश चंद्र कापड़ी की बुधवार शाम लोहियाहेड तिराहे पर ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बिना हेलमेट पहने प्रेशर हॉर्न बजाते हुए लोहियाहेड की ओर से आ रहे थे। कापड़ी ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रोकने पर दोनों युवकों ने पुलिसकर्मी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर कापड़ी ने बाइक की चाबी निकाल ली, ताकि युवक मौके से भाग न सकें। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.