Rudrapur News: बिजली बिल का बकाया छुपाकर मकान बेचने का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ग्राम फुलसुंगी स्थित एक मकान को बिजली बिल का लाखों रुपये का बकाया छुपाकर बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मकान खरीदने के बाद जब वह नया बिजली कनेक्शन लेने पहुंची तो उसे मकान पर 3,23,555 रुपये का बिजली बिल बकाया होने की जानकारी मिली। बकाया जमा करने के लिए कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेमा जोशी पत्नी मोहन चन्द्र जोशी, निवासी सेक्टर-3, बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) ने कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने 14 अक्तूबर 2022 को ग्राम फुलसुंगी, तहसील रुद्रपुर स्थित एक आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.