Rudrapur News: बिजली चोरी में तीन उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: सितारगंज। बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। विद्युत वितरण खण्ड के जेई अंकित कुमार के अनुसार 17 जुलाई को सतर्कता टीम के सहायक अभियंता अमित चन्द्र आर्या के नेतृत्व में सुरजीत सिंह पुत्र धमन सिंह निवासी ग्राम धानचौड़ के यहां छापेमारी की। मौके पर बिजली चोरी पकड़ी गयी। तार जब्त किया गया। ग्राम डोहरा में फुम्मन सिंह पुत्र दर्शन सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इसी गांव में जगजीत सिंह पुत्र सज्जन सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी। दोनों घरों से तार जब्त कर लिये। शनिवार को पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच पर प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.