रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: किच्छा। सिरौली कलां में बिजली चोरी पकड़े जाने पर ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने अबरार अहमद पुत्र निसार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी ललित मोहन और अपर अभियंता ओम कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र में छापेमारी की। चेकिंग के दौरान अबरार अहमद के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद ऊर्जा निगम ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...