रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: खटीमा। बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम ने अभियान चलाकर पांच लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण आलोक सचान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुधवार को एसडीओ आलोक सचान ने बंजारी फार्म निवासी केशर सिंह भंडारी, सूरज सिंह, शिवराज सिंह, रेनू रावत और पार्वती देवी के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। अभियान में जेई पवन उप्रेती, जेई मोहन परगाई, लाइनमैन सूरज, गोविंद राणा समेत ऊर्जा निगम के कर्मचारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: तेलपुरा में बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, दस पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...