रुद्रपुर, अगस्त 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बिजली कटौती से परेशान छतरपुर, जयनगर और धर्मपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे मटकोटा पावर हाउस पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में 24 घंटे में महज चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे घरों में पानी की समस्या के साथ बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर दिया धरनाग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीण साहब सिंह विर्क ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सिडकुल में काम करने वाले लोगों और महिलाओं को शाम के समय बिजली नहीं मिलने से खाना बनाने तक में परेशानी हो रही है। उनका आरोप था कि विभागीय अधिकारियों, जेई और लाइनमैन को फोन करने ...