Rudrapur News: बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर यातायात बहाल
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। बिजटी पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर बुधवार सुबह यातायात बहाल कर दिया गया। मंगलवार देर रात कैलाश नदी के तेज बहाव के कारण नदी ने अपना मार्ग बदल लिया था। इससे बिजटी पुल के पास एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होकर एक ओर धंसने लगा और सड़क में दरारें पड़ गई थीं। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के ईई नीरज अग्रवाल, सहायक अभियंता गिरीश भट्ट और अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह व किशोर जोशी मध्य रात्रि में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजटी से मझोला (यूपी) की ओर जाने वाले चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद कराकर रात में ही मरम्मत कार्य शुरू कराया। बुधवार सुबह करीब सात बजे मरम्मत पूरी होने के बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि कैलाश नदी का जलस्तर सामान्य हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.