रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को भूरारानी स्थित अमर इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य चंद्रकला राय, बाल विकास विभाग (सखी वन स्टॉप सेंटर) से चंचल बाला, चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत तथा केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...