रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में ऊर्जा निगम ने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम विकास कॉलोनी वार्ड-16 निवासी 12 वर्षीय राज पुत्र गुरमीत सिंह उर्फ बबलू पड़ोसी की छत पर पतंग उतारने गया था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। गंभीर रूप से झुलसे राज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ओम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मकान मालिक ने 11 केवी बिजली लाइन के नीचे भवन निर्माण कराया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पड़ोसी की छत पर पतंग लेने गए बालक की करंट लगने से मौत उन्होंने कहा कि भवन स्वामी को पूर्व में विद्...