रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को नए अधिवक्ता सदस्यों का सम्मान किया गया। बार सभागार में अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, एडवोकेट की अध्यक्षता आयोजित समारोह में नए अधिवक्ताओं को समान नागरिक संहिता की किताबें और अधिवक्ता बैंड से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कोर्ट ड्रेस के बारे में बताया। कोर्ट के गुण सिखाए। साथ ही कोर्ट के डेकोरम में आने को कहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव भरत पांडे ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता होशियार सिंह बोहरा, हयात सिंह कुंवर, गोपाल सिंह विष्ट, केडीभट्ट, हरजिन्दर सिंह कलसी, अकील अहमद, महिला उपाध्यक्ष शाहना बेगम, ममता शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...