रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 13 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे एवं सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रकाश ढाली ने संयुक्त रूप से बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए हरीश शर्मा, शक्ति प्रताप सिंह और योगेंद्र कुमार यादव ने नामांकन पत्र खरीदे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जावेद अख्तर एवं योगेंद्र कुमार यादव और सचिव पद के लिए प्रकाश पांडे, हनीफ अहमद और योगेंद्र कुमार यादव ने फॉर्म प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश कांत प्रभाकर, वरिष्ठ सदस्य (महिला आरक्षित) पद के लिए टीना, वरिष्ठ सदस्य (सामान्य) पद के लिए मोबीन अली और अफसर अली तथा कनिष्ठ सदस्य (सामान्य) पद के लिए अफसर अली ने नामांकन पत्र लिया...