रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ। इसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन नंदिता काला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर एडवोकेट जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष पर एडवोकेट सुचित्रा देवी, सचिव पर एडवोकेट प्रकाश पांडे तथा कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट रमेश कांत प्रभाकर शामिल रहे। वरिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट टीना एवं एडवोकेट मोबीन अली और कनिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट रेचल एवं एडवोकेट राजा सरकार ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन सर्वप्रथम मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश दुबे ने किया। इसके बाद वर्तमान सचिव एडवोकेट प्रकाश पांडे ने संचालन किया। समारो...