रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: सितारगंज। बार एसोसिएशन सितारगंज की कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बुधवार को बार एसोसिएशन सितारगंज की आम सभा की बैठक हुई। अध्यक्षता बार अध्यक्ष दयानंद सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। आगामी वर्ष 2026-27 के चुनाव कराने के लिए एडवोकेट हरीश दुबे को मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चयनित महिला पदाधिकारियों एडवोकेट करुणा राणा, राजवंत कौर और रीना सिंह को सम्मानित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी दुबे ने कहा कि जल्द ही आगामी चुनाव की आचार संहिता लागू की जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: बनमनखी अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी भंग यहां एनयू मलि...