Rudrapur News: बारिश से सितारगंज रोड पर हाईवे के फुटपाथ जलमग्न
रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। शनिवार से रुक-रुककर हो रही बारिश रविवार को भी जारी रही। रविवार को कई बार तेज गरज के साथ बारिश हुई, जिससे नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सबसे अधिक समस्या सितारगंज मार्ग पर कोतवाली से कंजाबाग चौराहे तक बनी हुई है। हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ जलमग्न हो गए हैं। इससे दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को सड़क तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति ब्लॉक कार्यालय के सामने है। यहां हाईवे के किनारे भारी जलभराव हो गया है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुकानों के सामने पानी भरने से ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, ब्लॉक के सामने रिहायशी इलाके की नालियां बारिश के चलते ओवरफ्लो हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.