Rudrapur News: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, धान को नुकसान
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- Rudrapur News: किच्छा। बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जहां एक तरफ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं दूसरी ओर धान की फसल को भी खासा नुकसान हुआ है। किच्छा क्षेत्र में शुक्रवार शाम से बारिश शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह आसमान में घने बादलों के साथ तेज बारिश के कारण कामकाजी लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। बाजार में भी सन्नाटा रहा। वहीं, बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण खेत में तैयार खड़ी धान की फसल कई स्थानों पर गिरी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- तेज हवा और बारिश से खेतों में बिछीं धान की फसल इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। किसान परमजीत सिंह व बंटी पपनेजा ने बताया कि तेज हवाओं के कारण धान की फसल गिरने से किसानों को नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.