रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। अक्तूबर में भी पड़ रही गर्मी और उमस से बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते कई दिनों से रुद्रपुर में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। दिन में तेज धूप के कारण परेशानी बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 08th October: बिहार में पुरवा और पछुआ का मिलन, नौ अक्टूबर तक बारिश; मौसम का हाल करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से गर्मी का असर कम हो गया। बारिश के बाद शाम को ...