Rudrapur News: बारिश से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान-गन्ने की फसल जलमग्न
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से शांतिपुरी क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। शांतिपुरी नंबर 1, 2, 3, 4 व 5, जवाहरनगर, 17 एकड़, शीशमभुजिया, तिकोनिया, हल्दुधार, गांधीनगर प्रथम-द्वितीय, दवाई फार्म, शांतिनगर गुप्ता और 90 फीट क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल बारिश और जलभराव की चपेट में है। किसानों के मुताबिक खेतों में दो-चार दिन और पानी जमा रहा तो धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: लगातार बारिश से बर्बाद हुई धान व गन्ने की फसल पानी में डूबी धान की बालियों के दाने काले पड़ने और सड़ने का खतरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.