Rudrapur News: बारिश के बीच ऊधमसिंह नगर में हालात सामान्य
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार सुबह तक मौसम बादलों से घिरा रहा और पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा परिचालन केंद्र (डीईओसी) की डेली मॉर्निंग रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां और जलाशय सामान्य स्थिति में हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। सड़क, संचार, बिजली और पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 30 मिमी वर्षा काशीपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा जसपुर में 24 मिमी, रुद्रपुर में 22 मिमी, बाजपुर में 17.50 मिमी, खटीमा में 7 मिमी, किच्छा में 5 मिमी, गदरपुर में 4 मिमी और सितारगंज में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में मौसम में रहा उतार व चढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.