रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी बारावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) और रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी अजय गणपति ने संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और होमगार्ड तैनात करने के साथ ही लगातार गश्त और फ्लैग मार्च के निर्देश दिए। बारावफात के जुलूस के निर्धारित मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा परंपरागत मार्ग में बिना अनुमति किसी तरह का बदलाव नहीं करने को कहा गया है। प्र...