Rudrapur News: बारह सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारी मुखर
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण और शासन स्तर पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगों के समाधान का इंतजार किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने गोल्डन कार्ड के लिए मासिक कटौती के बावजूद अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ न मिलने, कनिष्ठ सहायक का वेतनमान 2800 ग्रेड पे किए जाने और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर शासन स्तर पर उप निदेशक का पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.