Rudrapur News: बाजपुर चीनी मिल की अनियमितताओं पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने उठाए सवाल
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाजपुर चीनी मिल में कथित अनियमितताओं और विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं मिल प्रशासक नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने सात बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया कि चीनी मिल के निष्प्रयोज्य स्क्रैप की नीलामी के लिए गठित समिति में श्रमिक प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया है। वहीं मिल के तौल कांटा फिटर को मुख्यालय आपदा प्रबंधन में तैनात किए जाने से मिल के कार्य प्रभावित होने का आरोप लगाया गया। मोर्चा ने बताया कि चार जुलाई को श्रमिकों ने तौल कांटे में मिलीभगत से घटतौली की शिकायत की थी। प्रबंधन ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। यशप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.