Rudrapur News: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बाइक से घर लौट रहे दंपति को सोमवार को जाफरपुर मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति भी चोटिल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रामपुर जिले के लोधा वाला स्वार निवासी लखविंदर सिंह अपनी पत्नी 24 वर्षीय सुमन के साथ सोमवार को रुद्रपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। जाफरपुर मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि लखविंदर को भी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सुमन और लखविंदर की शादी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.