रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: सितारगंज। बाइक सवार को टक्कर मारकर गम्भीर घायल करने के आरोप में पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भूपेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम बरुआ, जहानाबाद जिला पीलीभीत ने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई वीरेन्द्र शर्मा मलपुरी में एक कंपनी में नौकरी करता है। 11 जुलाई की शाम वह बाइक से सितारगंज की ओर जा रहा था। तभी मलपुरी के पास सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अनंगपुर चौराहे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल उसके भाई वीरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...