रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता घर में घुसकर बाइक चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि पंचाननपुर निवासी राम बहादुर ने थाना दिनेशपुर में दी तहरीर में कहा कि तीन अक्तूबर को चोरों ने उनके घर में खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने जाफरपुर सुपर मार्केट कॉलोनी से जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अमित कुमार पुत्र नित्यानंद व्यापारी, निवासी नेतानगर, दिनेशपुर, ने चोरी की बात कबूली और उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने केस में धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ मुकद...