Rudrapur News: बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। बाइक को टक्कर मारने के आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ग्राम ड्योढ़ी निवासी सोनू पुत्र इंतजार हुसैन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चार अगस्त की देर शाम उसका भाई राजा बाइक से सिडकुल से घर लौट रहा था। ग्राम घुसरा के पास सामने से आ रही बाइक के चालक कालीचरण निवासी ग्राम ड्योढ़ी ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.