Rudrapur News: बाइक को टक्कर मारने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- Rudrapur News: सितारगंज। बाइक को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलविन्दर कौर पत्नी सतपाल सिंह निवासी उडरा, अमरिया पीलीभीत ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 अक्तूबर को कार चालक ने बिजटी रोड में उनके पति की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके पति सतपाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.