रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। राहगीर से टकराकर एक बाइक अनियंत्रित होकर सीधे कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टकराने के बाद बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस कर्मी दोनों वाहनों को कोतवाली ले आए हैं। चंदेली गांव का 25वर्षीय मंदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रविवार की देर रात खटीमा से बाइक से वापस अपने गांव चंदेली जा रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत मार्ग पर चारुबेटा मस्जिद वाली गली के सामने मुख्य सड़क पर मंदीप की बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद पीलीभीत की ओर से आ रही कार से सीधे टकरा गई। कार को प्रशान्त मिश्रा निवासी शिव कॉलोनी खटीमा चला रहे थे। घटना में घायल हुए...