रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगला में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में समाज कल्याण, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास तथा श्रम विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि गंभीर सिंह धामी ने कह...