Rudrapur News: बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार की पहल पर नगर पंचायत दिनेशपुर में शुक्रवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। शिविर में राजस्व, विद्युत, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। शिविर में कुल नौ शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को समय पर राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: अधिकारियों ने किया आम लोगों की 58 शिकायतों का निस्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.