Rudrapur News: बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताईं समस्याएं
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। विकासखंड गदरपुर परिसर में सोमवार को बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर अपनी समस्याओं का समाधान कराया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे। शिविर में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, राशन कार्ड तथा दिव्यांगजन सहायता सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.