रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री राम नाटक क्लब की ओर से इस वर्ष होने वाली श्री रामलीला के लिए विभिन्न प्रमुख पात्रों का चयन कर लिया गया है। कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इस बार प्रभु श्रीराम की भूमिका मनोज अरोड़ा, माता सीता की भूमिका गौरव जग्गा, रावण की भूमिका विशाल भुड्डी और वीर बजरंगबली हनुमान की भूमिका रामभक्त सुशील गाबा निभाएंगे।

क्लब के कलाकारों की भूमिकाएँ श्री राम नाटक क्लब के महामंत्री गौरव तनेजा ने बताया कि भगवान गणेश की भूमिका आशीष ग्रोवर आशु, विश्वामित्र एवं बूढ़ा मारीच की भूमिका मोहनलाल भुड्डी, लक्ष्मण की भूमिका राजकुमार कक्कड़/गौरव जग्गा, शत्रुघ्न...