Rudrapur News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। नगला गोल गेट के पास सोमवार शाम सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के निशांत विहार, मुखानी निवासी 49 वर्षीय कुलदीप अरोड़ा पुत्र गुरुबख्श अरोड़ा और 48 वर्षीय गुलशन कुशवाहा सोमवार शाम बाइक से किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे नगला गोल गेट के पास सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को छोड़ने किच्छा की ओर जा रही बस कथित तौर पर अचानक गलत दिशा में आ गई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी सांसें चलती देख स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.