Rudrapur News: बर्तन की दुकान में चोरी का प्रयास, व्यापारियों ने आरोपी दबोचा
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। सकैनिया रोड स्थित गुरुनानक बर्तन भंडार में रविवार शाम चोरी का प्रयास करते एक युवक को व्यापारियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे एक युवक गुरुनानक बर्तन भंडार पहुंचा। उसने दुकान में काम कर रही युवती से केतली समेत अन्य बर्तन दिखाने को कहा। युवती जैसे ही सामान लेने दुकान के अंदर गई, युवक ने मौका पाकर गल्ले में हाथ डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया। इसके बाद उसने गल्ले में रखी चाबी से उसे खोलने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसी दौरान युवती की नजर युवक की गतिविधियों पर पड़ गई। उसने युवक को गल्ले के पास देखकर वहां से जाने को कहा और घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी।
घटना की जानकारी दुकान मालिक ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.